आईपीएल: पहले क्‍वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कल चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से होगा

आईपीएल: पहले क्‍वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कल चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से होगा

दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स चेन्‍नई सुपर किंग्‍स

आईपीएल क्रिकेट में लीग चरण की समाप्ति पर डेल्‍ही कैपिटल्‍स अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। ऋषभ पंत की कप्‍तानी में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने 14 मैचों में 20 अंक हासिल किए। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 18 के साथ दूसरे स्‍थान पर रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के भी 18 अंक रहे, लेकिन नेट रन में पिछड़ने के कारण तीसरे स्‍थान पर रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा स्‍थान प्राप्‍त हुआ।

दुबई में कल पहले क्‍वालीफायर में डेल्‍ही कैपिटल्स का सामना चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से होगा। सोमवार को ऐलिमिनेटर मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बेंगलौर का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

अबूधाबी में कल मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रन से हरा दिया। इस जीत के बावजूद मुंबई प्‍ले-ऑफ के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर सका। दुबई में एक अन्‍य मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने डेल्‍ही कैपिटल्‍स को मैच की अंतिम गेंद पर सात विकेट से पराजित किया।

Related posts

Leave a Comment