असम में मौसम साफ होने के बाद ब्रह्मपुत्र घाटी में बाढ़ की स्थिति में सुधार

असम में मौसम साफ होने के बाद ब्रह्मपुत्र घाटी में बाढ़ की स्थिति में सुधार

असम में मौसम साफ होने के बाद ब्रह्मपुत्र घाटी में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। हालांकि बराक घाटी के तीन जिलों में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

असम पिछले एक सप्ताह से प्रल्यंकारी बाढ़ की चपेट में है और 32 जिलों के 5400 से अधिक गांव बाढ से प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में 10 और लोगों की मौत हुआ है और 7 लापता हैं। 47 लाख से अधिक लोग बाढ से प्रभावित हुआ है और 2 लाख 32 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में हैं।

असम सरकार भारतीय वायु सेना की मदद से जहां जरूरत हो वहां आवश्यक सामग्री एयरड्रॉप करने की व्यवस्था किया है। सेना, अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है। आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की चार इकाइयाँ बचाव अभियान चलाने के लिए ओडिसा से सिलचर पहुंचीं।

Related posts

Leave a Comment