असम में बाढ की स्थिति गंभीर, 22 जिलों के लगभग 5 लाख लोग बाढग्रस्‍त क्षेत्रों में फंसे हुए

असम में बाढ की स्थिति गंभीर, 22 जिलों के लगभग 5 लाख लोग बाढग्रस्‍त क्षेत्रों में फंसे हुए

असम में बाढ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 22 जिलों के लगभग चार लाख 95 हजार लोग बाढग्रस्‍त क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। 58 राजस्‍व मंडलों के 13 सौ 66 गांव बाढ से प्रभावित हैं और राज्‍यभर में 14 हजार 91 हैक्‍टेयर भूमि पर फसल बर्बाद हो गई है। तमोलपुर जिले में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है।

राज्‍य सरकार ने बाढ प्रभावित इलाकों में 83 राहत शिविर और 79 राहत वितरण केन्‍द्र खोले हैं। एन डी आर एफ और एस टी आर एफ के दल राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment