अर्जेंटीना ने जूनियर हॉकी विश्‍वकप का खिताब जीत लिया

अर्जेंटीना ने जूनियर हॉकी विश्‍वकप का खिताब जीत लिया

अर्जेंटिना ने जूनियर हॉकी विश्‍वकप का खिताब जीत लिया है। भुवनेश्‍वर में कल फाइनल में अर्जेंटिना ने जर्मनी को 4-2 से पराजित किया। अर्जेंटिना के लिए लॉटारो डोमिनी ने हैट्रिक लगाई। एगोस्‍‍तिनी ने अर्जेंटिना के लिए चौथा और अंतिम गोल दागा। जर्मनी के लिए हेनर और फैंट ने एक-एक गोल किया।

इससे पहले फ्रांस ने मेज़बान भारत को 3-1 से हराकर कांस्‍य पदक जीता। फ्रांस के कप्‍तान टिमोथी क्‍लेमेंट ने 26वें, 24वें और 47वें मिनट में पेनल्‍टी कॉर्नर के जरिये गोल कर हैट्रिक लगाई। फ्रांस ने उद्घाटन मैच में भी भारत को 5-4 से हराया था।

Related posts

Leave a Comment