अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का दो दिनों का बजट-सत्र आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। सत्र के पहले दिन अरुणाचल प्रदेश- जिलों का पुनर्गठन संशोधन विधेयक, 2024 सहित चार विधेयक पेश किए जाएंगे। राज्य कैबिनेट ने हाल ही में दो नए जिलों, केई पन्योर और बिचोम के निर्माण को मंजूरी दी है। इस संशोधन के बाद अरुणाचल प्रदेश में कुल 27 जिले होंगे। उपमुख्यमंत्री चाउना मीन, जो राज्य के वित्त मंत्री भी हैं, कल बजट पेश करेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...