अयोध्या में रामलला विराजमान की प्राण-प्रतिष्ठा में अब नौ दिन शेष, प्रदेश में सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा

अयोध्या में रामलला विराजमान की प्राण-प्रतिष्ठा में अब नौ दिन शेष, प्रदेश में सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा

अयोध्या में रामलला विराजमान की प्राण-प्रतिष्ठा में अब नौ दिन शेष हैं। इस अवसर पर आज उत्तर प्रदेश में सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आज से 21 जनवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक से आज से अपने नजदीकी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान में भाग लेने का आह्वान किया था। उत्तर प्रदेश में इस महा स्वच्छता अभियान का नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, जो आज अयोध्या के लता चौक से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। स्वच्छ अयोध्या की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या बस अड्डे से 50 ई-बसें और 25 ग्रीन ऑटो का भी शुभारंभ करेंगे। अयोध्या में नव-निर्मित धर्मपथ और राम पथ पर इन ई-बसों और ग्रीन ऑटो का संचालन शुरू किया जाएग। ऐसी सौ और बसें 15 जनवरी से परिचालन शुरू करेंगी।

Related posts

Leave a Comment