अमेरीकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन बुधवार को भारत की यात्रा पर नई दिल्‍ली आ रहे

अमेरीकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन बुधवार को भारत की यात्रा पर नई दिल्‍ली आ रहे

अमेरीकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन बुधवार को भारत की यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। अमेरीकी विदेश विभाग ने कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्‍य दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ करना और साझा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। भारत के भी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि एंटोनी ब्लिंकन विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोबाल से मुलाकात करेंगे। बयान में यह भी कहा गया है कि एंटोनी ब्लिंकन की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच उच्‍च स्‍तरीय वार्ता को जारी रखने और सामरिक साझेदारी को सशक्‍त करने का एक अवसर है।

एंटोनी ब्लिंकन की यात्रा के दौरान दोनों देश अपने बहुपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे और संबंधों के दायरे का विस्‍तार करने की संभावना पर विचार करेंगे। दोनों नेताओं की चर्चा में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के अलावा कोरोना महामारी, हिेन्‍द प्रशांत क्षेत्र, अफगानिस्‍तान और संयुक्‍त राष्‍ट्र में सहयोग के विषय शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment