अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी जे. ब्लिंकन भारत के दो दिन के दौरे पर आज नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। एंटोनी जे. ब्लिंकन के विदेश मंत्री बनने के बाद भारत की पहली यात्रा है।
ब्लिंकन कल विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात करेंगे। दोनों पक्ष मजबूत और बहुआयामी भारत अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। चर्चा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर केन्द्रित होगी। जिसमें कोविड-19 महामारी से उबारना हिन्द प्रशांत क्षेत्र अफगानिस्तान और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग शामिल हैं। विदेश मंत्री ब्लिंकन का दौरा उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता को जारी रखने और भारत अमेरिकी वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने का एक अवसर है। जनवरी में सत्ता में आने बाद बाइडेन प्रशासन के किसी उच्चपदस्थ अधिकारी की यह तीसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन मार्च में भारत का दौरा किया, जबकि जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका के विेशेष दूत जॉनकेरी ने अप्रैल में नई दिल्ली की यात्रा की थी।