अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा – अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा – अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी। बाइडेन ने आतंकवादी गुट इस्‍लामिक इस्‍टेट खुरासान को चेतावनी दी – अमेरिका की कार्रवाई अभी समाप्त नहीं हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस्‍लामिक इस्‍टेट – खुरासान आईएसआईएस-के को चेतावनी दी है कि उसके खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई अभी खत्‍म नहीं हुई है। राष्‍ट्रपति बाइडेन ने राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीका ऐसे गुटों की तलाश करके उन्‍हें उचित दंड अवश्‍य देगा। राष्‍ट्रपति बाइडेन ने यह संबोधन अफगानिस्‍तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पूरी होने के बाद किया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि उनका देश अफगानिस्‍तान और अन्‍य देशों में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

Related posts

Leave a Comment