दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा द्वीप समूह में सुनामी से क्षतिग्रस्त संचार लाइनों की मरम्मत होने में कम से कम एक महीने का समय लगेगा। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय के अनुसार टोंगा से विश्व का संपर्क जोड़ने वाली समुद्र तल में बिछी केबल लाइन को क्षति पहुंची है। मंत्रालय ने आपदा के बारे में नवीनतम जानकारी देते हुए बताया है कि अमरीकी केबल कंपनी सबकॉम ने कहा है कि टोंगा का केबल कनेक्शन जोड़ने में चार हफ्ते का समय लगेगा। शनिवार को समुद्र में फटे ज्वालामुखी के बाद दो स्थानों पर केबल क्षति ग्रस्त होने से टोंगा द्वीपसमूह का संपर्क शेष विश्व से कट गया है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...