अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने सैन फ्रांसिस्को में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई को पद्म भूषण प्रदान किया है। इस वर्ष के शुरू में सुंदर पिचाई को भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण देने की घोषणा की गई थी। पद्म भूषण भारत के सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार व्यापार और उद्योग श्रेणी में प्रदान किया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सुंदर पिचाई ने कहा भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं जहां भी जाता हूं इसे अपने साथ ले जाता हूं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...