अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका, फलस्तीन के हमास के साथ संबंध रखने पर आठ लोगों पर प्रतिबंध लगा रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में एंटनी ब्लिंकन ने कल कहा कि इन लोगों ने हमास से जुड़ी कंपनियों को प्रतिबंध से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अमेरिका ने हमास या अन्य आतंकी गुटों के साथ संबंध रखने के लिए चार कम्पनियों पर भी प्रतिबंध लगाया है। हमास ने सात अक्टूबर को ट्रक और मोटर ग्लाइडरों का इस्तेमाल करते हुए इजरायल में घुसपैठ की थी और नागरिेकों की हत्या और अपहरण किया था। बदले में इजरायल ने हमास के कब्जे वाले गाजा पट्टी में कई हमले किये। गाजा और इजरायल के बीच संघर्ष में अब तक नौ हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...