अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर बताया कि वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन युद्ध समाप्‍त करने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

ट्रम्प की यह घोषणा व्हाइट हाउस में आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच शांति-समझौते की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद आई है जिसके विषय में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वे वैश्विक संघर्षों के शीघ्र समाधान के पक्ष में रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment