अमेरिका और भारत स्वतंत्र और मुक्त हिंद प्रशांत क्षेत्र के अपने साझा दृष्टिकोण पर सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में इस संबंध में जानकारी दी गई है, जिसका अवर्गीकृत संस्करण कल रात जारी किया गया। अमेरिका ने कहा है कि भारत, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और प्रमुख रक्षा साझेदार है, इसलिए दोनों देश द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय तरीके से मिलकर कार्य करेंगे।
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के अनुसार चीन को प्रमुख खतरे के रूप में पहचाना गया है। अमेरिका ने कहा कि वह अपने सहयोगियों के साथ संबंध प्रगाढ़ बनाता रहेगा।
चीन दक्षिणी चीन सागर पर सभी विवादित स्थानों पर ताइवान, फिलीपीन्स, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम के माध्यम से अपना दावा करता रहा है।