अमेरिका के केन्द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कल ब्याज दर में आधे प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी। आधे प्रतिशत की वृद्धि इससे पहले वर्ष 2000 में की गई थी।
दो दिन की नीतिगत बैठक के बाद ब्याज दर में वृद्धि की घोषणा की गई। इसे सरकार की कड़ी मौद्रिक नीति का संकेत माना जा रहा है जिसका उद्देश्य मूल्य बढ़ाने वाली आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।