अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, F-15 के लापता दूसरे पायलट को ईरान से सुरक्षित निकाला गया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, F-15 के लापता दूसरे पायलट को ईरान से सुरक्षित निकाला गया

US President Donald Trump stated that the second missing F-15 pilot has been safely evacuated from Iran.

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने जानकारी दी है कि एफ-15 ई लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। लड़ाकू विमान को ईरान द्वारा मार गिराए जाने के बाद से इस पायलट की खोज की जा रही थी। श्री ट्रम्प ने बताया कि यह पायलट ईरान के पहाड़ी इलाके में फंस गया था।

अमरीकी के एफ-15 स्ट्राइक ईगल विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चालक दल के दोनों सदस्य विमान से सुरक्षित बाहर निकल आए थे। विमान के पायलट को तुरंत बचा लिया गया, लेकिन एक सहायक अधिकारी दुर्गम इलाके में फंस गया था। उसे आज ईरान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अमरीकी अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में कई विमान, बचाव हेलीकॉप्टर, एक एचसी-130 टैंकर और ए-10 थंडरबोल्ट विमान और जमीन पर मौजूद विशेष बल के जवान शामिल थे। अभियान में शामिल सभी कर्मी सुरक्षित लौट आए है।

Related posts