अमरनाथ यात्रियों का 14वां जत्था आज सवेरे दो सौ 58 वाहनों के काफिले के साथ जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम और बालतल के शिविरों के लिए रवाना हुआ। इनमें से तीन हजार नौ सौ 87 तीर्थयात्री परम्परागत पहलगाम-चंदनवाड़ी मार्ग से पवित्र गुफा में जाएंगे, जबकि दो हजार चार सौ 28 यात्रियों ने बालतल का छोटा रास्ता अपनाया है।
पहलगाम के नुनवान आधार शिविर से चार हजार 91 तीर्थयात्रियों का नया जत्था आज सवेरे चंदनवाड़ी के लिए रवाना हुआ। इस मार्ग पर पवित्र गुफा के सभी पड़ावों पर मौसम साफ है। दस हजार चार सौ 80 यात्री आज सवेरे 7 बजे बालतल आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए।