अमरनाथ यात्रा, जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से आज तीसरे पहर फिर शुरू हो गयी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न आश्रय केंद्रो और यात्री निवास में फंसे सभी यात्रियों को कश्मीर घाटी के लिए रवाना करने की अनुमति दे दी गई। ये यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से तेज वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त होने से पिछले चार दिन से फंसे हुए थे। यात्रियों के आगे बढने के लिए अस्थायी मार्ग बनाया गया। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह तथा जम्मू के अपर पुलिस महानिदेशक मुकेश ने पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस बीच 4 हजार 665 तीर्थ यात्रियों का नौवां जत्था आज तीसरे पहर जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से नुनवान पहलगाम और बालतल के आधार शिविरों के लिए कडी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...