अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण आज से देश भर में पांच सौ 54 नामित बैंक शाखाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से शुरू

अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण आज से देश भर में पांच सौ 54 नामित बैंक शाखाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से शुरू

Shri Amarnath Yatra During five days, more than 93 thousand three hundred pilgrims visited the Shivlingam in the holy cave

अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण आज से देश भर में पांच सौ 54 नामित बैंक शाखाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से शुरू हो रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के लिए विस्तृत प्रक्रिया जारी की है। 57 दिनों की यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

यात्रा परमिट का पंजीकरण और इसे जारी करना ’पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की सुविधा देश भर में जे.एंड.के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक की 554 शाखाओं पर उपलब्ध होगी। हर पंजीकृत तीर्थयात्री और सेवा देने वाले को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) जारी किया जाएगा। 13 से 70 साल की उम्र के तीर्थयात्री पंजीकरण के लिए योग्य होंगे, जबकि छह हफ़्ते से ज़्यादा की गर्भवती महिलाओं को यात्रा करने की इजाज़त नहीं होगी। आकाशवाणी समाचार के लिए जम्मू से मैं एन. गुलशन रैना।

Related posts