अफगानिस्तान के हेरात सूबे में आज 6.3 तीव्रता के भूकंप से 100 से अधिक लोग घायल हो गये। अमरीकी भूगर्भ संर्वेक्षण के अनुसार भूंकम का केन्द्र हेरात सूबे की राजधानी से 28 किलोमीटर दूरी पर था।
कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र में दो तेज भूंकपों से 2000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी। सहायता एजेंसियो ने कहा कि भूंकप ग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री का अभाव है। इस क्षेत्र में सिर्फ एक सरकारी अस्पताल है।