अजरबैजान के बाकू में विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में ईशा सिंह और शिवा नरवाल ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में तुर्की की इलायडा तरहान और यूसुफ डिकेच की जोड़ी को 16-10 से पराजित किया। भारत इस समय एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। चीन पांच स्वर्ण और दो कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है।
अजरबैजान में ईशा सिंह और शिवा नरवाल की भारतीय जोडी ने ISSF विश्व निशानेबाजी चैम्पियनशिप की एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता