अगले 4-5 दिन तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप के कुछ इलाक़ों में हल्‍की से सामान्‍य वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

अगले 4-5 दिन तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप के कुछ इलाक़ों में हल्‍की से सामान्‍य वर्षा का अनुमान है। महाराष्‍ट्र में अगले दो दिनों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। पश्‍चिमी मध्‍य प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की सम्‍भावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्‍तिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्‍ड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना व्‍यक्‍त की है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को तमिलनाडु के तटीय इलाकों, बंगाल की खाडी के दक्षिण-पश्‍चिमी क्षेत्रों, मन्‍नार की खाडी और कोमोरिन में खराब मौसम और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी है।

Related posts

Leave a Comment