अगले दो दिनों में मॉनसून के बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना

अगले दो दिनों में मॉनसून के बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। इस महीने की 22 से 24 तारीख के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होगी।

मौसम विभाग ने कहा कि इस चक्रवात के पूर्व से उत्तरी पाकिस्तान और पड़ोसी देश की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे 21 से 24 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इससे मध्यम वर्षा होने, आंधी आने औऱ ओलावृष्टि की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान औऱ उत्तर प्रदेश में कल से 24 मई तक कही-कही मध्यम और छिटपूट वर्षा की संभावना है। कल से उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी आने संभावना है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को भी राजस्थान में यही स्थिति रहने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment