केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगले तीन वर्षों में देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। असम के तेजपुर में आज सशस्त्र सीमा बल के 60वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले तीन वर्षों में देश नक्सलवाद के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।
उन्होंने देश में नक्सलवाद का प्रभाव कम करने में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के साथ-साथ सशस्त्र सीमा बल की भूमिका की भी सराहना की। अमित शाह ने कहा कि एसएसबी न केवल अर्न्तराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा कर रहा है, बल्कि देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की संस्कृति और विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि एसएसबी सीमाओं की रक्षा करते हुए इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित कर रहा है।
गृह मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों और हथियारों को बरामद करने में एसएसबी के सुरक्षाकर्मियों की भूमिका को भी सराहा। मोदी सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने कहा कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में पिछले नौ वर्षों में पौने दो लाख नई भर्ती की गई हैं।
उन्होंने कहा कि आपराधिक न्याय प्रणाली से संबंधित नये कानूनों से शीघ्र न्याय मिलना सुनिश्चित होगा। गृह मंत्री ने कहा कि नये कानूनों के अनुसार अब किसी भी प्राथमिकी का निपटारा तीन वर्ष के अंदर करना होगा। उन्होंने एसएसबी के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर एक डाक टिकट जारी किया और अनेक विभागीय परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment