तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। विश्व प्रसिद्ध मंदिर के अंदर कई महत्वपूर्ण सन्निधानम हैं। प्रधानमंत्री को मंदिर के पुजारियों ने पूर्ण कुंभ सम्मान दिया गया। हमारी संवाददाता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रामायण सत्संग में भाग लिया और कंबार अरंगम में ध्यान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को देखते हुए तिरुचिरापल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। प्रधानमंत्री की यात्रा वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मार्ग के दोनों तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
यह पहली बार है, जब किसी प्रधानमंत्री ने रामायण से संबंधित सभी चीजों की विशेष प्रस्तुति के लिए मंदिर में एक लंबा समय बिताया। प्रधानमंत्री मोदी रामेश्वरम भी जाएंगे। वहां उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री वहां श्री रामनाथस्वामी मंदिर का दौरा करेंगे। वे नयनार और समुद्र में डुबकी भी लगाएंगे और 22 तीर्थों के दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आठ राज्यों की मंडलियों द्वारा रामायण की विशेष प्रस्तुति में भी भाग लेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment