अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में 21 जून को मनाया जाएगा

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में 21 जून को मनाया जाएगा

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में 21 जून को मनाया जाएगा। हैदराबाद में आयोजित योग महोत्‍सव कार्यक्रम में 50 हजार से ज्‍यादा लोगों ने हिस्‍सा लिया। एक महीने से भी कम शेष रहने के मद्देनजर हैदराबाद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय श्रेणियों के पुरस्‍कारों की घोषणा की थी। इन पुरस्कारों का उद्देश्य योग को बढावा देकर समाज को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करना है। विजेताओं को पुरस्‍कार स्‍वरूप ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और 25 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है। संयुक्त विजेताओं के मामले में, पुरस्कार को विजेताओं के बीच साझा किया जाता है। इस वर्ष के पुरस्कारों के लिए आवेदन की सुविधा 31 मार्च तक उपलब्‍ध थी। प्रधानमंत्री योग पुरस्कार विजेताओं में लाइफ मिशन, गुजरात के स्वामी राजर्षि मुनि, नासिक के विश्वास मांडलिक और लेह के भिक्खु संघसेना, इटली की एंटोनियेटा रोज़ी और ब्राजील के साओ पाउलो की मार्कस विनीसियस रोजो रोड्रिग्स शामिल हैं। इनके साथ मुंगेर का बिहार स्कूल ऑफ योग, मुंबई का योग संस्थान, ऋषिकेश की डिवाइन लाइफ सोसाइटी, जापान योग निकेतन और ब्रिटेन का ब्रिटिश व्हील ऑफ योग भी पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं। वर्ष 2016 में पुरस्कार प्रदान करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि न केवल आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में, बल्कि आयुष में भी अधिक से अधिक पेशेवरों को शामिल करने के लिए आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।

मॉडर्न मेडिसिन ही नहीं आयुष की शिक्षा में भी अधिक और बेहतर प्रोफेशनल्स आएं, इसके लिए आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। विशेष तौर पर जिस प्रकार की टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है वो आयुष को भविष्य के लिए तैयार करने में बहुत मदद करेगा। आयुष ग्रिड का आइडिया पूरे देश में जैसे वन नेशन वन टैक्स है, वन नेशन वन मोबिलिटी कार्ड है, उसी प्रकार से अब पूरे देश में आयुष ग्रिड करने का आइडिया यह भी बहुत प्रशंसनीय है। आयुष से इस विषय के साथ जुड़े हुए अनेक जो सायलोस हैं जो टुकड़ों में बिखरा हुआ जो माहौल है इन सबको एक करकर के एक होमोजीनियस व्यवस्था इसको बनाने में बहुत बड़ी सफलता मिलेगी। अनुपम की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से कुमार राधारमण।

Related posts

Leave a Comment