अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय आज विश्‍व संगीत दिवस मना रहा है

अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय आज विश्‍व संगीत दिवस मना रहा है

अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय आज विश्‍व संगीत दिवस मना रहा है। इस दिवस को फेटे डे ला म्‍यूजिक के नाम से भी जाना जाता है। यह एक वार्षिक समारोह है जो संगीत की शक्ति और इसकी वैश्विक भाषा को बढावा देता है। विश्‍व संगीत दिवस के अवसर पर संगीत की विभिन्‍न विधा का आनंद लेने और इसकी प्रस्‍तुति देने के लिए विश्‍व भर के संगीतकार और संगीत प्रेमी एकजुट होते हैं। निशुल्‍क संगीत समारोह आज आयोजित किये जाते हैं, जहां संगीतकार बिना भुगतान के आनंद के लिए संगीत प्रस्‍तुति देते हैं। पहला विश्‍व संगीत दिवस 21 जून 1982 को पैरिस में मनाया गया था। इस दिवस को फ्रांस के तत्‍कालीन संस्‍कृति मंत्री जैक लैंग और फ्रांस के संस्‍कृति‍ मंत्रालय के तत्‍कालीन संगीत और नृत्‍य निदेशक मॉरिस फ्लियोरेट ने आयोजित किया था। संगीत दिवस भारत, जर्मनी, इटली, ग्रीस, रूस, ऑस्‍ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्‍वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, अमरीका, यूनाइटेड किंग्डम, जापान और अन्‍य देशों सहित विश्‍वभर के एक सौ बीस देशों के सात सौ से अधिक शहरों में मनाया जाता है।

Related posts

Leave a Comment