Categories: News-Headlines

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश आज से लागू, गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कोविड दिशा-निर्देशों को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने विदेशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देशों को संशोधित किया है। नए दिशा निर्देश आज से प्रभावी होंगे। मंत्रालय ने एयर सुविधा पोर्टल पर पिछले 14 दिन का यात्रा विवरण और निगेटिव आरटी.पीसीआर. जांच रिपोर्ट दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। आरटी.पीसीआर. जांच यात्रा शुरू करने के 72 घंटे के अंदर करायी जानी चाहिए।

गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत जारी कोविड दिशा-निर्देशों को लागू करने की अवधि बढ़ाकर 31 दिसम्‍बर 2021 कर दी है।

गृह मंत्रालय ने एक आदेश में राज्‍य और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से विदेशों से आने वाले यात्रियों की कड़ी स्‍‍क्रीनिंग और जांच करने को कहा गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि इन अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों की बारीकी से जांच की जाए और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार जांच की जाए। इसके अलावा जांच में पॉजिटिव पाए गए यात्रियों के नमूने तेजी से विशेष भारत एसएआरएस – सीओवी-2 जीनोमिक्‍स कंसोर्टियम – आईएनएसएसीओजी जीनोम सिक्‍वेंसिंग प्रयोगशालाओं में भेजे जाएं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.