India

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,729 नये मामले सामने आए, कोविड टीकाकरण कवरेज 107.70 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 5,65,276 खुराक लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 107.70 करोड़ (1,07,70,46,116) के पार पहुंच गया। इसे 1,08,69,517 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

पिछले 24 घंटों में 12,165 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,37,24,959 है। परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.23 प्रतिशत है। लगातार 131 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,729 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय केसलोड 1,48,922 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.43 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 6,70,847जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 61.30 करोड़ से अधिक (61,30,17,614) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.25 प्रतिशत है, जो पिछले 42 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.90 प्रतिशत है। वह भी पिछले 32 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 67 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए एक्सपर्ट्स की चेतावनी

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए… Read More

3 hours ago

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग घायल

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग… Read More

4 hours ago

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.