पिछले 24 घंटों में 80,98,716 वैक्सीन की खुराक लगाने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 124.10 करोड़ (1,24,10,86,850) पार पहुंच गया। यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,28,94,826 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 10,207 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,40,28,506 हो गई है। भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.36 प्रतिशत हो गई है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लगातार और सहयोगात्मक प्रयास से बीते 157 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 8,954 नए मामले सामने आए हैं। देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या 547 दिनों के बाद घटकर 99,023 हो गया है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सक्रिय मामलों का 0.29% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 11,08,467 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 64.24 करोड़ से अधिक (64,24,12,315) जांच की जा चुकी है। एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.84 प्रतिशत है जो बीते 17 दिनों से 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 0.81 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 58 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 93 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment