Categories: News-Headlines

लोकसभा में आज तकनीक समर्थित प्रजनन (विनियमन) विधेयक और राज्यसभा में बांध सुरक्षा विधेयक पर चर्चा होगी

लोकसभा में आज तकनीक समर्थित प्रजनन (विनियमन) विधेयक, 2020 पर विचार किया जाएगा। राज्यसभा में आज बांध सुरक्षा विधेयक, 2019 पर चर्चा होगी।

लोकसभा में कल विपक्ष के शोरगुल के बीच दो विधेयक पेश किए गए। सदन की कार्यवाही कई बार स्‍थगित किए जाने के बाद दोपहर बाद तीन बजे दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी गई।

उधर, राज्‍यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने नेता विपक्ष मल्‍लिकाअर्जुन खड़गे की 12 सांसदों का निलम्‍बन रद्द करने की मांग खारिज कर दी। सभापति नायडू ने कहा कि यह कार्रवाई उन्‍होंने नहीं बल्कि सदन ने की है।

इसके बाद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, राष्‍ट्रीय जनता दल समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में इन दलों और अन्‍य विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

18 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.