केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह को भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश घोषित किया है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल पोर्ट ब्लेयर में उपराज्यपाल एडमिरल डी. के. जोशी को इसका प्रमाण पत्र सौंपा।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सभी गांवों को हर घर जल सुविधा और खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है। जल शक्ति मंत्री ने इस प्रमुख उपलब्धि के लिए सभी द्वीपवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के मुख्य भू-भाग से दूर स्थित होने पर भी इस द्वीप की उपलब्धि बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रेरणास्रोत होगी।