हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन कल 376 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। 68 सदस्यों की विधानसभा के लिए कुल मिलाकर 630 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी, जबकि 29 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। नाम वापस लेने के बाद उम्मीदवारों की संख्या कम हो सकती है, क्योंकि कई उम्मीदवारों ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में पर्चे भरे हैं।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के नए सदस्य चुनने के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।