हरियाणा, तमिलनाडु, छत्‍तीसगढ और मध्‍यप्रदेश में बेरोजगारी की दर में सबसे अधिक गिरावट

हरियाणा, तमिलनाडु, छत्‍तीसगढ और मध्‍यप्रदेश में बेरोजगारी की दर में सबसे अधिक गिरावट

श्रम मंत्रालय द्वारा जारी ताजा वार्षिक सावधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार पिछले वर्ष देश में बेरोजगारी की दर में काफी गिरावट आई है। इस दिशा में हरियाणा जैसे राज्‍यों ने महत्‍वपूर्ण प्रगति की है। सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार 2023-24 में राष्‍ट्रीय औसत बेरोजगारी दर तीन दशमलव दो प्रतिशत रही। इस दौरान वर्ष 2022-23 की तुलना में पांच दशमलव एक प्रतिशत की गिरावट आई है।

हरियाणा, तमिलनाडु, छत्‍तीसगढ और मध्‍यप्रदेश में बेरोजगारी की दर में सबसे अधिक गिरावट आई है। हरियाणा में बेरोजगारी की दर 2022-23 की 9 दशमलव 2 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 3 दशमलव 4 प्रतिशत हो गई।

बेरोजगारी की दर में इस सुधार के बावजूद कुछ राज्‍यों में इसकी दर अधिक बनी हुई है। इस सूची में गोआ सबसे ऊपर है जहां बेरोजगारी दर 8 दशमलव 2 प्रतिशत है। इसके बाद केरल और नगालैंड का स्‍थान है। केन्‍द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में बेरोजगारी की दर काफी अधिक यानी 11 दशमलव 9 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Related posts

Leave a Comment