स्‍कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 2018-19 और 2019-20 के लिए जिलों का प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक जारी किया

स्‍कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने आज 2018-19 और 2019-20 के लिए जिलों का प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक-पीजीआईडी जारी किया। यह सूचकांक व्‍यापक विश्‍लेषण के लिए एक सूचकांक तैयार करके जिला स्‍तर पर स्‍कूल शिक्षा प्रणाली के प्रदर्शन का मूल्‍यांकन करता है। इस विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिये सभी जिलों की स्‍कूली शिक्षा के प्रदर्शन को दिखाने के लिए राज्‍यों के इस सूचकांक की रूपरेखा तैयार की है। इस सूचकांक के राज्य स्‍तर पर कमियों को चिन्हित करने और विकेन्‍द्रीकृत तरीके से छात्रों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए राज्‍य शिक्षा विभागों के लिए मददगार होने की आशा की जा रही है।

संकेतक- वार प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक का स्‍कोर उन क्षेत्रों के प्रदर्शन को दर्शाता है, जहां एक जिले को इसमें सुधार लाने की आवश्‍यकता है। जिला प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक एकसमान स्‍तर पर सभी जिलों के संबंधित प्रदर्शन को दिखाता है। यह सूचकांक उन्‍हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। जिला प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक में सभी 83 संकेतकों के कुल छह सौ अंक शामिल हैं। इन संकेतकों में परिणाम, कक्षा के प्रभावशाली असर, ढांचागत सुविधाएं, छात्रों की पात्रता, स्‍कूल सुरक्षा और बच्‍चों की सुरक्षा, डिजिटल शिक्षा तथा शासन की प्रक्रिया सहित विभिन्‍न श्रेणी शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment