सेंचुरियन क्रिकेट टेस्‍ट मैच में भारत ने पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका पर 130 रन की बढत बनाई

सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत मजबूत स्थिति में है। चौथे दिन आज, भारत दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन से आगे खेलेगा। भारत की कुल बढ़त 146 रन हो गई है। इससे पहले मेजबान दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 197 रन पर सिमट गई।

भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर 130 रन की बढ़त मिली थी।

मोहम्‍मद शमी टेस्‍ट क्रिकेट में 2 सौ विकेट लेने वाले देश के पांचवे तेज गेंदबाज बने

भारत के मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले देश के पांचवें तेज गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने कल सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और ईशांत शर्मा यह गौरव हासिल कर चुके है्ं। तेज गति से 200 विकेट प्राप्त करने में वे कपिल देव और श्रीनाथ के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

Related posts

Leave a Comment