सीबीआई ने एक बडी कार्रवाई में आज 14 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में लगभग 76 स्थानों पर छापे मारे। सी बी आई ने 14 नवम्बर को ऑनलाइन बाल यौन शोषण और दुर्व्यहार से संबंधित 83 अभियुक्तों के खिलाफ 23 अलग-अलग मामले दर्ज किये थे। इन राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में- आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। सी बी आई ने दो वर्ष पहले विशेष अपराध जोन के अन्तर्गत नई दिल्ली में ऑनलाइन बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार रोकथाम तथा जांच इकाई की स्थापना की थी।
सीबीआई ने एक बडी कार्रवाई में आज 14 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में लगभग 76 स्थानों पर छापे मारे
