सर्वोच्च न्यायालय ने 2020 में चीन के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प के संदर्भ में, भारतीय सेना के बारे में, विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणियों को मौखिक रूप से खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ए.जी. मसीह की पीठ ने कहा कि विपक्ष का नेता होने के नाते राहुल गांधी को ऐसी कोई भी टिप्पणी सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि संसद में करनी चाहिए। न्यायमूर्ति दत्ता ने गांधी के इस दावे पर सवाल उठाया कि चीन ने दो हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। सीमा सड़क संगठन – बीआरओ के एक पूर्व निदेशक द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले पर रोक लगाते हुए, शीर्ष अदालत ने, इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा कार्यवाही रद्द करने से इनकार करने के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर एक नोटिस जारी किया और उच्च न्यायालय के निर्णय पर तीन सप्ताह के लिए अंतरिम रोक लगाई।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...