सत्‍यदेव नारायण आर्य ने त्रिपुरा के 19वें राज्‍यपाल के रूप में शपथ ली

सत्‍यदेव नारायण आर्य ने त्रिपुरा के राज्‍यपाल के रूप में शपथ ली

अगरतला: सत्‍यदेव नारायण आर्य ने आज त्रिपुरा के राज्‍यपाल के रूप में शपथ ली। त्रिपुरा उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश अकिल अब्‍दुल हमीद कुरैशी ने सत्‍यदेव नारायण आर्य को राजभवन के दरबार हाल में एक समारोह में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री विप्‍लव कुमार देव उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी मुख्‍य सचिव और राज्‍य प्रशासन के वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद अगरतला के पुराने राजभवन परिसर में उन्‍हें राज्‍य पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर से नवाजा गया। सत्‍य नारायण आर्य रमेश बैस के स्‍थान पर त्रिपुरा के 19वें राज्‍यपाल हैं।

Related posts

Leave a Comment