संसद का मॉनसून सत्र आज संपन्‍न, लोकसभा में उत्‍पादकता 45 प्रतिशत और राज्‍यसभा में 63 प्रतिशत दर्ज की गई

संसद का मॉनसून सत्र आज संपन्‍न हो गया। इस दौरान लोकसभा में उत्‍पादकता 45 प्रतिशत और राज्‍यसभा में 63 प्रतिशत दर्ज की गई। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में 22 और राज्‍यसभा में 25 विधेयक पारित किये गये। इनमें सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक 2023, बहुराज्‍य सहकारी समिति संशोधन विधेयक 2023, जनविश्‍वास प्रावधानों में संशोधन विधेयक 2023, डिजिटल व्‍यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023, राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, 2023 और जैव विविधता (संशोधन) विधेयक 2023 शामिल हैं। संसदीय मंत्री ने सत्र के दौरान दोनों सदनों में विपक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाये। श्री जोशी ने कहा कि सरकार पहले दिन से मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार थी और उसने दोनों सदनों में चर्चा के लिए लिखित सहमति भी दी थी।

Related posts

Leave a Comment