संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लिए 26 अप्रैल को मॉस्को जाएंगे। रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच उनकी इस यात्रा की घोषणा हुई है। अंतोनियो गुतेरस मॉस्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ से भी मिलेंगे। संयुक्त राष्ट्र के एसोसिएट प्रवक्ता एरि केनको ने कहा कि अंतोनियो गुतेरस यूक्रेन में तत्काल शांति बहाली के उपायों पर बातचीत कर सकते हैं।
यूक्रेन में युद्ध समाप्त कराने के प्रयास में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दोनों देशों के नेताओं को अलग-अलग पत्र लिखकर उनसे मिलने का अनुरोध किया है।