श्रीलंका ने चीन के अनुसंधान पोत को 16 अगस्‍त से हम्बनटोटा बंदरगाह पर ठहरने की अनुमति दी

श्रीलंका ने चीन के अनुसंधान पोत को 16 अगस्‍त से हम्‍बनटोटा बंदरगाह पर ठहरने की अनुमति दे दी है। श्रीलंका के विदेश मंत्री ने बताया कि चीनी पोत युवान वांग- फाइव को 16 अगस्‍त को हम्‍बनटोटा बंदरगाह पर पहुंचने की अनु‍मति दे दी गई है। इस पोत को आमतौर पर जासूस पोत माना जाता है। चीन के इस पोत को पहले 11 अगस्‍त को हम्‍बनटोटा बंदरगाह पर पहुंचना था लेकिन अब यह 16 अगस्‍त को पहुंचेगा और 22 अगस्‍त को लौट जाएगा। हम्‍बनटोटा बंदरगाह को चीन ने लीज़ पर लिया हुआ है।

Related posts

Leave a Comment