जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नातिपोरा इलाके में कल शाम सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में लश्कर-ए- तैयबा का एक आतंकी मारा गया। उसकी पहचान शोपिया के आकिब बशीर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने नातिपोरा के निकट पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया और दूसरा भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। मारे गए आतंकी के पास से ए.के.-47 राइफल, तीन मैगजीन और कारतूस मिले हैं।
Related posts
-
आज विश्व धरोहर दिवस है
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और महत्व... -
किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश... -
BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के क्षेत्रों...