विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने नए कोविड वैरिएंट को ओमिक्रॉन नाम दिया, नये कोरोना वैरिएंट को लेकर पूरे विश्‍व में चिंता

कोरोना वायरस के नए रूप से चिन्तित कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिये हैं। इस वायरस के नए प्रकार B.1.1.529 का पता सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में चला और अब तक बोत्सवाना, बेल्जियम, इस्राइल और हांगकांग में इसके संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नए कोरोना वायरस को ओमिक्रॉन नाम दिया है। संगठन के अनुसार, यह वायरस डेल्टा वायरस की तरह बहुत अधिक संक्रामक है।

इसे देखते हुए यूरोपीय संघ के अलावा अमरीका, कनाडा, ब्रिटेन, इस्राइल, जापान, केन्या, सिंगापुर में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। अमरीका ने सोमवार से सात अन्य देशों पर भी यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

Related posts

Leave a Comment