विदेश मंत्री डाक्टर जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से अलग ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरून से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ0 जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग और वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई। भारत के राजकोट में चल रहे भारत-इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच पर भी बातचीत हुई।
तीन दिवसीय म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। इसमें दुनिया की गंभीर सुरक्षा चुनौतियों पर उच्च स्तरीय विमर्श होगा।