विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में भारत-गुयाना साझेदारी पर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने कैरेबियन समुदाय और संयुक्त राष्ट्र पर भी विचार साझा किए।
मार्क फिलिप्स छह दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। मार्क फिलिप्स आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। वे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलेंगे।