विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर आज से युगांडा में शुरू हो रहे गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सदस्‍य देशों का दो दिन का 19वां शिखर सम्‍मेलन आज से युगांडा की राजधानी कंपाला में शुरू होगा। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मणयम जयशंकर सम्‍मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व करेंगे। इससे पहले मंत्रियों और वरिष्‍ठ अधिकारियों के स्‍तर पर चर्चा होगी।

कल शाम कंपाला पहुंचने पर डॉ. जयशंकर ने अंगोला के विदेश मंत्री एम्ब टेटे एंटोनियो से मुलाकात कर भारत और अंगोला के बीच तथा भारत-अफ्रीका सहयोग बढाने पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर और दो मंत्रियों से भी मिले और भारतीय सैन्‍यकर्मियों को मालदीव से वापस बुलाये जाने पर चल रही उच्‍च स्‍तरीय वार्ता पर विचार विमर्श किया। उन्‍होंने मालदीव में जारी विकास परियोजनाओं को जल्‍द पूरा करने तथा सार्क और गुटनिरपेक्ष आंदोलन में परस्‍पर सहयोग पर भी बात की।

Related posts

Leave a Comment