वित्त वर्ष 2022-23 में अबतक 6.48 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष कर संग्रह हुआ

वित्त वर्ष 2022-23 में अबतक 6.48 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष कर संग्रह हुआ

8 सितंबर, 2022 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह यह दर्शाता है कि सकल संग्रह 6.48 लाख करोड़ रुपये का हुआ है, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के सकल संग्रह से 35.46 प्रतिशत अधिक है।

रिफंड के समायोजन के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.29 लाख करोड़ रुपये का हुआ है जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 30.17 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमान का 37.24 प्रतिशत है।

1 अप्रैल, 2022 से लेकर 8 सितंबर, 2022 तक की अवधि के दौरान 1.19 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 65.29 फीसदी अधिक हैं।

जहां तक सकल राजस्व संग्रह के संदर्भ में कॉरपोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की वृद्धि दर का सवाल है, सीआईटी की वृद्धि दर 25.95 प्रतिशत है, जबकि पीआईटी (एसटीटी सहित) की वृद्धि दर 44.37 प्रतिशत है। रिफंड के समायोजन के बाद सीआईटी संग्रह में शुद्ध वृद्धि 32.73 प्रतिशत है और पीआईटी संग्रह (एसटीटी सहित) में शुद्ध वृद्धि 28.32 प्रतिशत है।

Gross Direct Tax collections for FY 2022-23 upto 8th Sept, 2022 are at Rs. 6.48 lakh crore, higher by 35.46% over gross collections for corresponding period of preceding yr.

Net collections at Rs. 5.29 lakh crore are 30.17% higher than net collections for same period last yr. pic.twitter.com/XI4SYKXkvU

— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) September 9, 2022

Related posts

Leave a Comment