वित्तमंत्री निर्मला सीमारामन ने कहा है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष और अगले वर्ष भी भारतीय अर्थव्यवस्था 7 दशमलव 4 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले दो वित्तीय वर्षों में भारत की आर्थिक वृद्धि सबसे तेज होगी। उनके ये अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमानों से मेल खाते हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमन ने कहा कि भारत नये निवेश आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में अभी कोई जोखिम उठाने का सही समय नहीं है।
मुफ्त सुविधाओं और सेवाओं के मुद्दे पर निर्मला सीतारमन ने कहा कि इस बारे में व्यापक बहस कराने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया राजनीतिक दलों को चुनाव से पहले वायदे करते समय खर्च के लिए बजट प्रावधानों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपहारों का बोझ अन्य संस्थाओं पर नहीं डाला जाना चाहिए।