जी.एस.टी. परिषद की 48वीं बैठक आज वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से आयोजित की जाएगी। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला किए जाने की सम्भावना है। इनमें जी.एस.टी. कानून के अंतर्गत अपराधों को परिभाषित करना, अपील न्यायाधिकरणों की स्थापना और पान मसाला तथा गुटखा व्यापार में कर वंचना दूर करने के लिए तंत्र कायम करना शामिल है। बैठक में ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर जी.एस.टी. लगाने के मुद्दे पर भी विचार किया जा सकता है।
वस्तु और सेवाकर परिषद की 48वीं बैठक आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से